Chhattisgarh New Vande Bharat Express: छत्तीसगढ़ को मिलेगी तीसरी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस!’.. रेलवे बोर्ड तक पहुंचा प्रपोजल, जानें किस रुट पर मिलेगी सुविधा
छत्तीसगढ़ से इंदौर जाने वाले यात्रियों को जल्द सीधी वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिल सकती है। रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है।
Chhattisgarh New Vande Bharat Express || Image- IBC24 News Archive
- बिलासपुर से इंदौर तक सीधी ट्रेन का प्रस्ताव
- सप्ताह में छह दिन चलाने की योजना
- नागपुर में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। बिलासपुर से इंदौर के बीच सीधी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। (Chhattisgarh New Vande Bharat Express) प्रस्ताव के मुताबिक इंदौर-नागपुर और बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेनों का विलय कर सप्ताह में छह दिन बिलासपुर से इंदौर तक सीधी वंदे भारत सेवा शुरू करने की योजना है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इन स्टेशनों को मिलेगा फायदा
इससे बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया और नागपुर के यात्रियों को इंदौर के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी और नागपुर में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल छत्तीसगढ़ से दो वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इनमें एक बिलासपुर से नागपुर और दूसरी दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच चलती है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मंजूरी का इंतज़ार
हालांकि, रेलवे के मुताबिक बिलासपुर-इंदौर वंदे भारत सेवा अभी केवल प्रस्तावित है और रेलवे बोर्ड से इसकी मंजूरी नहीं मिली है। (Chhattisgarh New Vande Bharat Express) मंजूरी मिलने के बाद ही ट्रेन के संचालन की तारीख, समय-सारणी और अन्य जानकारी आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:
आयकर विभाग ने गैर-ऑडिट करदाताओं से 31 अगस्त से पहले आईटीआर दाखिल करने को कहा
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ का नाम बदलकर ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ किया गया
अमेरिका, ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 172 अंक टूटा
फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश से एक शिक्षिका ने कराया तबादला, जांच में खुली पोल; निलंबित
दिल्ली के शकरपुर में नाबालिग के पास से मिले 2.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण

Facebook


