CJP Nationwide Peaceful March: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान.. इस तारीख से फिर से शुरू हो रहा बड़ा शांतिपूर्ण मार्च, जानें इस दफे कहां जुटेंगे जेन-ज़ी
कॉकरोच जनता पार्टी ने युवाओं से जुड़े मुद्दों और कथित सरकारी वादों को लेकर 5 सितंबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च बुलाया है।
CJP Nationwide Peaceful March || Image- Mathrubhumi English
- 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च
- इंडिया गेट से पुलिस मुख्यालय तक मार्च
- देशभर से युवाओं के जुटने की उम्मीद
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने केंद्र सरकार पर युवाओं से किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण मार्च का आह्वान किया है। (CJP Nationwide Peaceful March) सीजेपी के मुताबिक, 25 जुलाई को सरकार की ओर से युवाओं से किए गए कथित वादों के बाद देशभर में चल रहे युवा प्रदर्शनों को विश्वास के आधार पर वापस लिया गया था। संगठन का आरोप है कि सरकार ने अब तक उन प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
देशभर से छात्रों, युवा संगठनों और युवाओं के शामिल होने की उम्मीद
संगठन ने बताया कि 5 सितंबर को प्रस्तावित मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा। मार्च का नेतृत्व कथित तौर पर NEET से जुड़े मृत छात्रों के परिवार और पुलिस कार्रवाई में प्रभावित लोगों के परिवार करेंगे। इस प्रदर्शन में देशभर से छात्रों, युवा संगठनों और युवाओं के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
कॉकरोच जनता पार्टी ने इसे शांतिपूर्ण मार्च बताते हुए युवाओं से इसमें शामिल होने की अपील की है। (CJP Nationwide Peaceful March) संगठन का कहना है कि सरकार को युवाओं से किए गए वादों और उनकी मांगों पर जवाब देना चाहिए।
The Cockroach Janta Party (CJP) has announced a nationwide call for a peaceful protest march in New Delhi on 5 September 2026, accusing the Government of India of failing to honour the commitments made to young people on 25 July, following which nationwide youth protests were… pic.twitter.com/73DuVpnOWG
— ANI (@ANI) August 24, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
आयकर विभाग ने गैर-ऑडिट करदाताओं से 31 अगस्त से पहले आईटीआर दाखिल करने को कहा
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ का नाम बदलकर ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ किया गया
अमेरिका, ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 172 अंक टूटा
फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश से एक शिक्षिका ने कराया तबादला, जांच में खुली पोल; निलंबित
दिल्ली के शकरपुर में नाबालिग के पास से मिले 2.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण

Facebook


