मेटा प्लेटफॉर्म्स ‘मोल्टबुक’ का करेगी अधिग्रहण

Ads

मेटा प्लेटफॉर्म्स ‘मोल्टबुक’ का करेगी अधिग्रहण

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 11:32 AM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 11:32 AM IST

लॉस एंजिलिस (अमेरिका), 11 मार्च (एपी) मेटा प्लेटफॉर्म्स ने ‘मोल्टबुक’ का अधिग्रहण करने की योजना की जानकारी दी है।

‘मोल्टबुक’, एक ऐसा सामाजिक नेटवर्क है जिसे विशेष रूप से कृत्रिम मेधा एजेंट के लिए बनाया गया है, जहां वे संदेश प्रकाशित कर सकते हैं और एक-दूसरे के साथ बातचीत कर सकते हैं।

सोशल मीडिया मंच फेसबुक एवं इंस्टाग्राम की मूल कंपनी ने मंगलवार को इस योजना की जानकारी दी। यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब कुछ सप्ताह पहले ‘मोल्टबुक’ एआई प्रणालियों के बीच बातचीत करने वाले एक असामान्य मंच के रूप में चर्चा में आ गया था।

मेटा का यह कदम प्रौद्योगिकी उद्योग में कृत्रिम मेधा एजेंट को लेकर बढ़ती रुचि को दर्शाता है। इन एजेंट से अपेक्षा की जा रही है कि वे साधारण संवाद कार्यक्रम से आगे बढ़कर लोगों की ओर से काम करने एवं विभिन्न कार्य संपन्न करने में सक्षम होंगे।

मेटा ने बयान में कहा कि मोल्टबुक ने ‘‘ तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र ’’ में कई नए विचार प्रस्तुत किए हैं और यह कृत्रिम मेधा एजेंट के लिए लोगों एवं व्यवसायों की ओर से काम करने के नए रास्ते खोलेगा।

कंपनी ने साथ ही कहा कि वह मोल्टबुक के सह-संस्थापक मैट श्लिच्ट और बेन पार को नियुक्त कर रही है।

समझौते की वित्तीय शर्तों का हालांकि खुलासा नहीं किया गया है।

एपी निहारिका

निहारिका