Jhansi LPG Cylinder Theft | Photo Credit: symbolic
नई दिल्ली: Jhansi LPG Cylinder Theft मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान में छिड़ी जंग के चलते तेल और गैस की आयाज में रुकावट आ गई है। इसका असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। खासतौर पर संकट LPG (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) पर है, जो गहराता जा रहा है। तो वहीं दूसरी ओर अब गैस चोरी का मामला सामने आया है। इसी बीच खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने 524 भरे LPG गैस सिलेंडर बरामद की है। बताया जा रहा है कि इन सिलेंडरों को 13 लाख रुपये में एक गैस एजेंसी में बेचा गया था। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है।
Jhansi LPG Cylinder Theft मिली जानकारी के अनुसार, मामला झांसी का है। बताया जा रहा है कि गैस डिपो के बाहर से चोरी हुए 524 भरे LPG गैस सिलेंडर चोरी हो गई थी। ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल के अनुसार उनका ट्रक नंबर यूपी 93 बीटी 3341 झांसी के करारी स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के प्लांट से जुड़ा हुआ है। 2 मार्च को प्लांट से 524 गैस सिलेंडर ट्रक में लोड किए गए थे, जिन्हें कानपुर देहात के गजनेर भेजा जाना था। होली के त्योहार के कारण ट्रक चालक राजकुमार ट्रक को प्लांट के बाहर खड़ा कर घर चला गया था जिसके बाद ट्रक चालक को 6 मार्च को पता चला कि यह ट्रक सिलेंडरों समेत चोरी हो गया है। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी शुरू की। जिसके बाद 7 मार्च को पुलिस को यह ट्रक बारागांव क्षेत्र में सुनसान इलाके में खड़ा मिला। लेकिन इसमें लदे सभी सिलेंडर गायब थे। हालांकि अब पुलिस ने सभी चोरी हुए गैस सिलेंडरों को बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि ट्रक में लदे सभी 524 गैस सिलेंडर गायब थे। इसके साथ ही आरोपियों ने ट्रक में लगी लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को भी खराब कर दिया था। जिस कारण ट्रक को ट्रैक कर पाना मुश्किल हो गया था। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मामले की जांच के बाद खुलासा हुआ कि चोरी किए गए 524 गैस सिलेंडर झांसी की एक गैस एजेंसी को लगभग 13 लाख रुपये में बेच दिए गए थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसी के मालिक समेत 7 को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी के सभी सिलेंडर भी बरामद कर लिए गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।