Ayodhya Ram Rasoi Closed: अब नहीं मिलेगा 10 हजार रामभक्तों को भोजन?.. अयोध्या के इस मशहूर रसोई पर लटका ताला, जानें क्यों मचा है हाहाकार

Ads

Ayodhya Ram Rasoi Closed: अब नहीं मिलेगा 10 हजार रामभक्तों को भोजन?.. अयोध्या के इस मशहूर रसोई पर लटका ताला, जानें क्यों मचा है हाहाकार

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 12:37 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 12:38 PM IST

Ayodhya Ram Rasoi Closed/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अयोध्या तक
  • गैस संकट से ‘श्रीराम रसोई’ बंद
  • हनुमानगढ़ी के लड्डू प्रसाद पर भी संकट

अयोधा: Ayodhya Ram Rasoi Closed: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब रामनगरी अयोध्या की रसोइयों तक पहुंचने लगा है। एलपीजी गैस की भारी किल्लत के कारण प्रसिद्ध ‘श्रीराम रसोई’ को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, वहीं हनुमानगढ़ी में बनने वाले लड्डू प्रसाद का उत्पादन भी ठप होने की कगार पर पहुंच गया है।

ईरान-इजरायल जंग का असर अयोध्या तक! (Shri Ram Rasoi Closed News)

Ayodhya Ram Rasoi Closed: बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय हालातों के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है जिससे अयोध्या के मठ-मंदिरों की सामूहिक रसोइयों और प्रसाद निर्माण पर असर पड़ा है। राम मंदिर के पास स्थित अमावा मंदिर प्रशासन ने गैस की कमी के चलते प्रतिदिन करीब 10 हजार श्रद्धालुओं को भोजन कराने वाली ‘श्रीराम रसोई’ को फिलहाल बंद कर दिया है। अमावा मंदिर के मैनेजर पंकज कुमार ने बताया कि गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण रसोई को समय से पहले बंद करना पड़ा। रसोई के बाहर सूचना भी चस्पा कर दी गई है कि गैस आपूर्ति सामान्य होने के बाद ही सेवा दोबारा शुरू की जाएगी। इस फैसले से दूर-दराज से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को मिलने वाला निःशुल्क भोजन फिलहाल बंद हो गया है।

‘श्रीराम रसोई’ बंद, लड्डू प्रसाद पर संकट (Ayodhya LPG Gas Crisis)

Ayodhya Ram Rasoi Closed: गैस संकट की आंच सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी तक भी पहुंच गई है। यहां प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि गैस की कमी के कारण लड्डू बनाने का काम लगभग ठप हो गया है और फिलहाल पुराना स्टॉक ही बेचा जा रहा है। हनुमानगढ़ी के आसपास करीब 150 दुकानदार रोजाना 30 से 40 किलो लड्डू तैयार करते हैं, लेकिन गैस न मिलने से उत्पादन रुक गया है, जिससे बजरंगबली के भोग की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इस संकट का असर अयोध्या के होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। रेस्टोरेंट संचालक अमित के अनुसार, पिछले दो दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है, जिससे खाना बनाने और बुकिंग संभालने में दिक्कतें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें

"Ayodhya LPG Gas Shortage News" क्या है?

"Ayodhya LPG Gas Shortage News" के अनुसार अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे अयोध्या के मंदिरों और रसोइयों में एलपीजी की कमी हो गई है।

"Shri Ram Rasoi Ayodhya Closed" क्यों बंद हुई?

"Shri Ram Rasoi Ayodhya Closed" गैस सिलेंडर की भारी कमी के कारण अस्थायी रूप से बंद की गई है, जहां रोजाना लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन कराया जाता था।

"Hanumangarhi Laddu Prasad Production Issue" क्या है?

"Hanumangarhi Laddu Prasad Production Issue" गैस की कमी के कारण लड्डू प्रसाद बनाने का काम प्रभावित हो गया है और दुकानदार फिलहाल पुराने स्टॉक से ही प्रसाद बेच रहे हैं।