एमजीएल ने निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया, नए कनेक्शन पर मुफ्त गैस की सुविधा

एमजीएल ने निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया, नए कनेक्शन पर मुफ्त गैस की सुविधा

एमजीएल ने निर्बाध आपूर्ति का आश्वासन दिया, नए कनेक्शन पर मुफ्त गैस की सुविधा
Modified Date: March 24, 2026 / 06:51 pm IST
Published Date: March 24, 2026 6:51 pm IST

मुंबई, 24 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी उपयोगकर्ताओं को होने वाली कठिनाइयों के बीच पाइप के जरिये रसोई गैस (पीएनजी) मुहैया कराने वाली कंपनी महानगर गैस लि. (एमजीएल) ने मंगलवार को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया और नए आवासीय ग्राहकों के लिए सीमित समय के लिए मुफ्त गैस योजना की शुरुआत की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति करने वाली महानगर गैस ने पीएनजी का उपयोग करने वाले वाणिज्यिक ग्राहकों के लिए पंजीकरण शुल्क भी माफ कर दिया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक आशु सिंघल ने कहा, ‘हम पीएनजी और सीएनजी की निर्बाध आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने ग्राहकों की लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।’

कंपनी ने कहा कि 16 मार्च से 30 अप्रैल के बीच नए पंजीकृत सभी घरेलू पीएनजी ग्राहकों को 500 रुपये मूल्य की मुफ्त गैस मिलेगी, और उन नए भवनों में जहां गैस की पहुंच 60 प्रतिशत से अधिक है, प्रत्येक ग्राहक के गैस बिल में 1,000 रुपये का समायोजन किया जाएगा।

इसके अलावा, कंपनी वेब पंजीकरण करने वाले प्रत्येक ग्राहक को 500 रुपये की तात्कालिक छूट दे रही है और गैर-उपयोग अवधि में न्यूनतम शुल्क माफ कर रही है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में