Stock Market Holiday Today: आज शेयर बाजार पूरी तरह बंद! जानिए क्यों BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

Stock Market Holiday Today: भारतीय शेयर बाजार के एक्सचेंज बीएसई और एनएसई आज गुरुवार को राम नवमी के मौके पर बंद है। वहीं, MCX पहले सेशन में बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे से 11:30 बजे तक वहां ट्रेंडिंग होगी। इस कारण निवेशक और ट्रेडर्स अपने लेन-देन की योजना पहले ही बना लें।

Stock Market Holiday Today: आज शेयर बाजार पूरी तरह बंद! जानिए क्यों BSE और NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

(Stock Market Holiday Today/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 26, 2026 / 12:31 pm IST
Published Date: March 26, 2026 12:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BSE और NSE गुरुवार, 26 मार्च को राम नवमी पर बंद रहेंगे।
  • MCX सुबह का सेशन बंद, शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक खुलेगा।
  • अगले हफ्ते सिर्फ तीन ट्रेडिंग सेशन होंगे।

नई दिल्ली: Stock Market Holiday Today: आज गुरुवार, 26 मार्च को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) के एक्सचेंज बीएसई और एनएसई राम नवमी के अवसर पर पूरी तरह बंद हैं। आने वाला हफ्ता ट्रेडिंग के लिहाज से भी छोटा रहेगा क्योंकि अगले आठ दिनों में दो दिन बाजार बंद रहेंगे। कैलेंडर में महावीर जयंती और गुड फ्राइडे की छुट्टियां भी शामिल हैं। इस वजह से अगले हफ्ते सिर्फ तीन ट्रेडिंग सेशन होंगे, जिससे निवेशकों के लिए लंबा वीकेंड बनेगा। शेयर बाजार मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर बंद रहेगा।

MCX का सेशन और ट्रेडिंग समय

भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) गुरुवार को सुबह के सेशन यानी 9 बजे से 5 बजे तक बंद रहेगा। लेकिन शाम का सेशन 5 बजे से रात 11:30 बजे तक खुलेगा और ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी। MCX का सालाना कैलेंडर 2026 में 16 ट्रेडिंग छुट्टियों की जानकारी देता है, जिनमें एक्सचेंज कभी पूरी तरह और कभी आंशिक रूप से बंद रहेगा। अगली छुट्टी 31 मार्च को महावीर जयंती के लिए होगी, जब सुबह का सेशन बंद रहेगा और शाम का सेशन खुला रहेगा।

अन्य एक्सचेंज की स्थिति

सबसे बड़ा एग्री-कमोडिटी एक्सचेंज, नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) गुरुवार को दोनों सेशन में बंद रहेगा। यानी NCDEX पर पूरे दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। इस तरह निवेशकों को ध्यान रखना होगा कि सिर्फ MCX के शाम के सेशन में ही ट्रेडिंग संभव होगी, जबकि बाकी कमोडिटी एक्सचेंज पूरे दिन बंद रहेंगे।

2026 में शेयर बाजार की प्रमुख छुट्टियां

2026 में कुल 16 ट्रेडिंग छुट्टियां तय की गई हैं। इनमें से तीन पहले ही निकल चुकी हैं। राम नवमी और अगली छुट्टियों के बाद अप्रैल में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल), महाराष्ट्र दिवस (1 मई) और बकरीद (28 मई) शामिल हैं। साल के दूसरे हिस्से में मुहर्रम (26 जून), गणेश चतुर्थी (14 सितंबर), गांधी जयंती (2 अक्टूबर), दशहरा (20 अक्टूबर), दिवाली बलिप्रतिपदा (10 नवंबर), गुरु नानक जयंती (24 नवंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर) शामिल हैं।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।