वेस्ट बैंक की बस्तियों पर प्रतिबंधों के जवाब में इजराइल यरुशलम में ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास बंद करेगा

Ads

वेस्ट बैंक की बस्तियों पर प्रतिबंधों के जवाब में इजराइल यरुशलम में ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास बंद करेगा

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 09:24 PM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 09:24 PM IST

लंदन, आठ सितंबर (एपी) वेस्ट बैंक की बस्तियों पर ब्रिटेन के प्रतिबंधों के जवाब में इजराइल यरुशलम स्थित ब्रिटिश वाणिज्य दूतावास को बंद करेगा। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सा’आर ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सा’आर ने कहा कि ब्रिटेन द्वारा इजराइली बस्तियों के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के खिलाफ जवाबी कदमों की श्रृंखला के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

सा’आर ने एक बयान में कहा कि इजराइल गाजा संघर्षविराम की निगरानी के लिए बनाए गए संयुक्त सैन्य केंद्र से ब्रिटिश प्रतिनिधियों को भी बाहर करेगा और वेस्ट बैंक में फलस्तीनी प्राधिकरण के सुरक्षाबलों को ब्रिटेन द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण को भी समाप्त करेगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा इजराइल 12 निर्वाचित ब्रिटिश अधिकारियों और कुछ अन्य ब्रिटिश नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाएगा। सा’आर के अनुसार, ये लोग ‘‘यहूदी विरोधी और इजराइल विरोधी गतिविधियों में शामिल’’ रहे हैं।

एपी रवि कांत रवि कांत माधव

माधव