रांची में नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके
रांची में नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके
रांची, 21 जून (भाषा) झारखंड में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव में विभिन्न किस्मों के 100 टन से अधिक आमों की बिक्री हुई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें आमों की बिक्री औसतन 55-60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से हुई और कुल कारोबार 60 लाख रुपये से अधिक रहा।
जनजातीय किसानों को बाजार उपलब्ध कराने तथा उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले आम खरीदने का अवसर देने के मकसद से यह महोत्सव 19 जून को शुरू हुआ था।
नाबार्ड झारखंड की मुख्य महाप्रबंधक दीपमाला घोष ने कहा, ‘‘महोत्सव को उपभोक्ताओं और संस्थानों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इससे नाबार्ड की जनजातीय विकास और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) प्रोत्साहन पहलों के तहत किए गए प्रयासों का प्रभाव स्पष्ट होता है।’’
उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्यातक, खाद्य प्रसंस्करण कंपनियां और बाजार से जुड़े अन्य पक्ष राज्य के जनजातीय किसानों द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट गुणवत्ता के आमों पर ध्यान देंगे तथा उनके संग्रहण, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और निर्यात की संभावनाएं तलाशेंगे।
भाषा यासिर नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


