Mayank Sahu Murder Case: मयंक साहू हत्याकांड में बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी यश सोनी को UP से दबोचा, अब तक इतने गिरफ्तार

Mayank Sahu Murder Case: सागर के चर्चित मयंक साहू हत्याकांड के मुख्य आरोपी यश सोनी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।

Mayank Sahu Murder Case: मयंक साहू हत्याकांड में बड़ी सफलता, पुलिस ने मुख्य आरोपी यश सोनी को UP से दबोचा, अब तक इतने गिरफ्तार

Mayank Sahu Murder Case/Photo Credit: IBC24 File


Reported By: Nafees Khan,
Modified Date: June 21, 2026 / 06:22 pm IST
Published Date: June 21, 2026 6:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मयंक साहू हत्याकांड का मुख्य आरोपी यश सोनी गिरफ्तार
  • अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है
  • फरार आरोपी ओम अहिरवार की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश

Mayank Sahu Murder Case: सागर के चर्चित मयंक साहू हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के मुख्य आरोपी यश सोनी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब तक इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी ओम अहिरवार अभी भी फरार है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।

यश सोनी को घेराबंदी कर दबोचा

Mayank Sahu Murder Case जानकारी के अनुसार, 21 मई 2026 की रात मोतीनगर थाना क्षेत्र के मछरयाई इलाके में मयंक साहू की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना पुरानी रंजिश का परिणाम बताई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। बीते दिन पुलिस ने एक अन्य आरोपी मनु सोनी को भी गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान मनु सोनी पुलिस से बचने के लिए निर्माणाधीन फ्लाईओवर से करीब 40 फीट नीचे कूद गया था, जिसके बाद घायल अवस्था में उसे पकड़ लिया गया था। उसके कब्जे से 20 ग्राम एमडी ड्रग भी बरामद की गई थी। जबकि यश और ओम अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे, जहां पुलिस ने मुखबिर की मदद से ललितपुर में उसकी घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान हत्या में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा भी बरामद कर लिया गया।

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Mayank Sahu Murder Case पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि मामले के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं फरार आरोपी ओम अहिरवार की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.