Married Couple Suicide News: बंद कमरे में इस हाल में मिले पति-पत्नी, देखकर पड़ोसियों के भी उड़े होश, बुलानी पड़ी पुलिस
Married Couple Suicide News: ग्वालियर जिले के एक गांव में पति-पत्नी ने शनिवार को एक ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
Married Couple Suicide News|| Image- IBC24 News File
- ग्वालियर जिले के एक गांव में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली।
- पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लटक कर आत्महत्या की है।
- पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Married Couple Suicide News: ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के एक गांव में पति-पत्नी ने शनिवार को एक ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हस्तिनापुर गांव में हुई इस घटना के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आई है लेकिन जांच के बाद ही तथ्य सामने आएंगे।
शवों को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। (Married Couple Suicide News) हस्तिनापुर थाना प्रभारी देवेन्द्र लोधी ने बताया कि शनिवार को एक मकान में पति-पत्नी के शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
Married Couple Suicide News:उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर विनोद प्रजापति (22) और उसकी पत्नी लक्ष्मी प्रजापति (20) का शव एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला। (Married Couple Suicide News) लोधी ने बताया कि दोनों का विवाह 14 महीने पहले हुआ था और ऐसा बताया गया कि दोनों के बीच घरेलू विवाद था, उसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला लेकिन फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Tamil Nadu Gas Leak: सीफूड फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, देखते ही देखते 7 महिलाओं की हो गई मौत, मची अफरा-तफरी… 65 से ज्यादा घायल
- Hafiz Waris Viral Video: इमाम-ए-हुसैन से की असदुद्दीन ओवैसी की तुलना, विरोधियों के लिए कह दिए ये शब्द, AIMIM के इस नेता के बयान से मचा बवाल, देखें वीडियो
- International Yoga Day in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी जोर शोर से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस.. बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी किया योग, देखें तस्वीरें

Facebook


