आवक घटने से अधिकांश तेल-तिलहन में सुधार

आवक घटने से अधिकांश तेल-तिलहन में सुधार

आवक घटने से अधिकांश तेल-तिलहन में सुधार
Modified Date: July 18, 2026 / 07:34 pm IST
Published Date: July 18, 2026 7:34 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) बाजार में आवक कम रहने के बीच आगामी त्योहारों के लिए मांग बढ़ने के कारण शनिवार को अधिकांश तेल-तिलहन के दाम मजबूत रहे तथा सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में सुधार आया।

बाजार सूत्रों के अनुसार वहीं सामान्य से सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन तथा सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

शुक्रवार रात शिकॉगो एक्सचेंज मजबूत बंद हुआ था जिसकी वजह से सोयाबीन तेल के दाम में आज मजबूती दिखी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कम उपलब्धता होने की वजह से आयातित तेलों के मुकाबले देशी तेल-तिलहनों के दाम ज्यादा बढ़ रहे हैं। सरसों, सोयाबीन, बिनौला आदि खाद्यतेलों के किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं जो किसानों के उत्साह को बढ़ा रहा है।

त्योहारों की मांग रहने से भी अधिकांश खाद्यतेल कीमतों में सुधार आया।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे।

सरसों तिलहन – 8,075-8,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 16,550 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,705-2,805 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,705-2,855 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,825 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,675 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,825 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,625 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 7,550-7,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 7,400-7,475 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में