विदेश में तेजी के रुख के बीच अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
विदेश में तेजी के रुख के बीच अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच शनिवार को अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम मजबूत रहे। केवल मूंगफली तेल-तिलहन में स्थिरता रही। बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज कल रात मजबूत बंद हुआ था। कल सरकार ने आयात शुल्क मूल्य भी बढ़ाया है जिसके तहत सोयाबीन डीगम तेल के आयात शुल्क मूल्य में 17 डॉलर की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि सोयाबीन, पामोलीन से सूरजमुखी का तेल 20 रुपये किलो मंहगा हो गया है, इससे आगे सोयाबीन, पामोलीन की मांग बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। किसानों द्वारा नीचे दाम पर बिकवाली से बचने के कारण सरसों तेल-तिलहन में भी सुधार है। वैसे सरसों के नीचे का दाम भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 6,200 रुपये क्विंटल से अधिक ही है। मंडियों में इसके दाम 7,600-7,800 रुपये क्विंटल हैं। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…
सरसों तिलहन – 8,250-8,300 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,400-7,975 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,150 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,700-3,000 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,725 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,720-2,820 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,720-2,870 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,775 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,575 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 7,525-7,575 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 7,375-7,475 रुपये प्रति क्विंटल।भाषा राजेश राजेश पाण्डेयपाण्डेय

Facebook


