सैमसंग ने भारत में नवाचार, शिक्षा प्रतिस्पर्धा के लिए 100 दलों का चयन किया

सैमसंग ने भारत में नवाचार, शिक्षा प्रतिस्पर्धा के लिए 100 दलों का चयन किया

सैमसंग ने भारत में नवाचार, शिक्षा प्रतिस्पर्धा के लिए 100 दलों का चयन किया
Modified Date: August 1, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: August 1, 2026 4:42 pm IST

नयी दिल्ली, एक अगस्त (भाषा) दक्षिण कोरियाई उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने शनिवार को कहा कि उसने भारत में अपनी राष्ट्रव्यापी नवाचार और शिक्षा प्रतियोगिता ‘सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो’ पहल के पांचवें संस्करण के लिए 100 दलों का चयन किया है। इसमें शीर्ष चार दलों को दो करोड़ रुपये मूल्य का इनक्यूबेशन अनुदान दिया जाएगा।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अंतिम सूची में शामिल आधे से अधिक दल टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं, जिससे पता चलता है कि प्रतिभा और उद्यमशीलता की महत्वाकांक्षा देश के महानगरों से बहुत आगे तक फल-फूल रही है।

इस समूह में बिहार के बक्सर, असम के कामरूप से लेकर हरियाणा के कैथल और तेलंगाना के मेडचल मल्काजगिरी तक के युवा नवप्रवर्तक शामिल हैं।

बयान के मुताबिक इस साल सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो (एसएफटी) के लिए पिछले साल की तुलना में 85 प्रतिशत अधिक आवेदन आए। चुने गए आवेदन कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, खेल और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, जो दिखाते हैं कि तकनीक कैसे रोजमर्रा की ज़िंदगी को बेहतर बना सकती है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में