विदेशी बाजार में मजबूती से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
विदेशी बाजार में मजबूती से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार
नयी दिल्ली, 11 जून (भाषा) विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को स्थानीय कारोबार में अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में सुधार दर्ज हुआ तथा सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल कीमतें मजबूत रहीं।
नगण्य उपलब्धता के बीच मांग बढ़ने से बिनौला तेल में भी सुधार देखा गया। कमजोर मांग के कारण जहां मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में गिरावट रही वहीं ऊंचे दाम पर कम कारोबारी गतिविधियों के बीच सरसों तेल-तिलहन के भाव स्थिर रहे।
मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार है।
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और डॉलर की मजबूती के बीच बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 50 पैसे टूटकर 95.75 (अस्थायी) प्रति डॉलर रह गया। रुपये की इस गिरावट से विशेषकर सोयाबीन एवं पाम-पामोलीन का आयात महंगा हो गया है।
बाजार सूत्रों के अनुसार, विदेशों में खाद्य तेलों के दाम मजबूत हुए हैं। कल रात भी विदेशों में दाम में मजबूती रही थी। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट से आयात की लागत भी बढ़ चली है। इन सब बातों का खाद्य तेलों की मजबूती पर असर आया है। इसके कारण विशेषकर सोयाबीन तेल-तिलहन और पाम-पामोलीन के दाम मजबूत रहे। इस वजह से बाजार धारणा में भी तेजड़िया रुख कायम हो गया जिससे कम उपलब्धता और मांग बढ़ने के कारण बिनौला तेल के दाम भी मजबूत हो गये।
कमजोर मांग के कारण जहां मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में गिरावट देखी गई वहीं ऊंचे दाम पर कारोबारी गतिविधियां प्रभावित रहने के बीच सरसों तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 7,725-7,750 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,625-7,200 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,550 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,470-2,770 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,605-2,705 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,605-2,750 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,050 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,125-7,175 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 6,975-7,050 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


