मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ मामूली बढ़कर 145.32 करोड़ रुपये

Ads

मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ मामूली बढ़कर 145.32 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 02:25 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 02:25 PM IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया लिमिटेड (एमएसडब्ल्यूआईएल) का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में शुद्ध लाभ 1.55 प्रतिशत बढ़कर 145.32 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 143.10 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय बढ़कर 3,407.26 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की समान अवधि में 2,494.03 करोड़ रुपये थी। वहीं कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 3,217.26 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,305.26 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में तांबे की औसत कीमतों में वृद्धि और कई राज्यों में न्यूनतम वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी से उसकी लाभप्रदता प्रभावित हुई।

मदरसन सुमी वायरिंग इंडिया के चेयरमैन विवेक चांद सहगल ने कहा, ‘‘लागत संबंधी चुनौतियों के बावजूद हम उद्योग की वृद्धि दर से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह हमारे ग्राहकों के साथ लगातार बेहतर क्रियान्वयन और मूल्य सृजन की क्षमता को दर्शाता है।’’

भाषा निहारिका अजय

निहारिका