Shiv Ji Ki Pratima par kiya Peshab: दलित शख्स ने भगवान शंकर की प्रतिमा पर किया पेशाब, युवक बनाने लगा वीडियो तो बोला- कर दो वायरल...कोई क्या उखाड़ लेगा, देखिए वीडियो / Image: Viral Video
This browser does not support the video element.
बुलंदशहर: Shiv Ji Ki Pratima par kiya Peshab एक ओर जहां देश में सावन के पवित्र महीने में शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से शर्मनाक हरकत सामने आई है। हैरानी की बात तो ये है कि दलित शख्स ने ये शर्मनाक हरकत सावन के पहले सोमवार को की है। युवक की शर्मनाक हरकत को देखते हुए जब एक अन्य युवक ने वीडियो बनाया तो कहने लगा कि जो उखाड़ना है उखाड़ लो…कर दो वीडियो वायरल…कोई क्या उखाड़ लेगा। दलित शख्स की शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Shiv Ji Ki Pratima par kiya Peshab मिली जानकारी के अनुसार मामला जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर शिकारपुर थाना क्षेत्र में बोहिच गांव है, जहां 35 साल पुराना शिव जी का मंदिर है। मंदिर की छत पर एक शिव जी की विशाल प्रतिमा भी स्थापित की गई है। वहीं, मंदिर से करीब 200 मीटर की दूरी पर हरि प्रसाद कुमार का एक शख्स रहता है जो पेशे से राज मिस्त्री है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे वह मंदिर पहुंचा। सीढ़ियों से ऊपर गया और शिवजी की मूर्ति के पैरों के पास बैठकर पेशाब किया। उसकी पूरी हरकत गांव के ही रहने वाले पप्पू (45) ने फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
पेशाब करने के बाद हरि प्रसाद वहां से उठा और वीडियो बनाने वाले पप्पू से बोला- लो कर दिया यूरिन, क्या कर लोगे। वायरल कर दो वीडियो। कोई क्या उखाड़ लेगा। इस घटना के करीब 2 घंटे बाद सुबह करीब 10 बजे गांव और आसपास के इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया। सावन के पहले सोमवार को हुई इस घटना को लेकर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
वीडियो की जानकारी मिलते ही शिकारपुर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस टीम गांव पहुंची और आरोपी हरिप्रसाद और वीडियो बनाने वाले पप्पू को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर सबूतों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।