गेहूं का एमएसपी 25 रुपये बढ़ाकर 2,610 रुपये क्विंटल किए जाने की संभावना

गेहूं का एमएसपी 25 रुपये बढ़ाकर 2,610 रुपये क्विंटल किए जाने की संभावना

गेहूं का एमएसपी 25 रुपये बढ़ाकर 2,610 रुपये क्विंटल किए जाने की संभावना
Modified Date: September 30, 2026 / 02:42 pm IST
Published Date: September 30, 2026 2:42 pm IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन वर्ष 2027-28 के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को संभवत: मंजूरी दे दी है। इसके साथ गेहूं का एमएसपी बढ़कर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगा। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं का एमएसपी 2,585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिश के आधार पर कृषि मंत्रालय ने मामूली वृद्धि का प्रस्ताव किया था। इसमें उत्पादन लागत, अल नीनो की आशंका तथा वैश्विक और घरेलू कीमतों के रुख को ध्यान में रखा गया था।

सूत्रों के अनुसार, समझा जाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में संभवत: सीएसीपी की सिफारिश को मंजूरी दी गयी।

कृषि मंत्रालय ने फसल वर्ष (जुलाई-जून) 2026-27 के लिए गेहूं का उत्पादन लक्ष्य 12.1 करोड़ टन रखा है।

गेहूं रबी की प्रमुख फसल है। इसकी बुवाई आमतौर पर अक्टूबर में और कटाई अप्रैल से शुरू होती है।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में