Post Office MIS Scheme: घर बैठे हर महीने 9,250 रुपये कमाई की गारंटी! पत्नी संग खोलें ये खाता, जानिए कितना निवेश करना होगा और कैसे मिलेगा पैसा
Post Office MIS Scheme: पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश को सरकारी गारंटी मिलती है। इनमें आप अपनी सुविधा के अनुसार छोटी या बड़ी रकम जमा कर सकते हैं। नियमित रूप से थोड़ी-थोड़ी बचत करने पर समय के साथ अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है।
(Post Office MIS Scheme/ Image Credit: IBC24 News)
- MIS पर 7.4% सालाना ब्याज
- ₹1,000 से शुरू निवेश
- ज्वाइंट अकाउंट में ₹15 लाख तक जमा
बिजनेस: Post Office MIS Scheme: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करके नियमित और अच्छी आमदनी करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS) एक बेहतर (Post Office MIS Scheme) विकल्प साबित हो सकती है। इसमें एकमुश्त रकम जमा करके हर महीने ब्याज से बड़ी आय हासिल की जा सकती है। जिममें पति-पत्नी साथ में मिलकर खाता खोलकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में।
सरकारी योजना में निवेश और ब्याज
पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स को सरकारी समर्थन प्राप्त है। MIS में फिलहाल 7.4% सालाना ब्याज दर (Post Office MIS Interest Rate) बताई गई है। इस योजना की अवधि 5 साल होती है। 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र का व्यक्ति इसमें खाता खोल सकता है। इसमें सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह के अकाउंट की सुविधा उपलब्ध है।
सिर्फ 1,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश
पोस्ट ऑफिस MIS में निवेश की शुरुआत 1,000 रुपये से की जा सकती है। खाता खुलवाने के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन किया जा सकता है। यह एकमुश्त निवेश वाली योजना है। इसमें जमा रकम पर मिलने वाला ब्याज नियमित अंतराल पर लिया जा सकता है। ब्याज का भुगतान नियमों के अनुसार मासिक आधार पर किया जाता है।
पति-पत्नी कितना पैसा जमा कर सकते हैं?
MIS में सिंगल अकाउंट के जरिए अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है। वहीं, ज्वाइंट अकाउंट (Post Office MIS Scheme) में अधिकतम 15 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। पति-पत्नी ज्वाइंट अकाउंट खोलकर इस सीमा तक निवेश कर सकते हैं। लेकिन शर्त यह है कि पति और पत्नी दोनों की निवेश में हिस्सेदारी बराबर होनी चाहिए।
15 रुपये लाख निवेश पर 9,250 रुपये की मासिक आय
अगर ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये जमा किए जाएं और 7.4% सालाना ब्याज दर लागू हो, तो सालाना ब्याज 1,11,000 रुपये होगा। इसे 12 महीनों में बांटने पर करीब 9,250 रुपये प्रति माह की ब्याज आय बनती है। इस तरह निवेशक नियमित आमदनी हासिल कर सकता है। ध्यान रहे कि निवेशक ब्याज से होने वाली इस कमाई को तिमाही, छमाही या सालाना भी ले सकते हैं।
समय से पहले खाता बंद करने पर नियम
MIS अकाउंट को मैच्योरिटी से पहले बंद करने पर निर्धारित नियम लागू होते हैं। दी गई जानकारी के अनुसार, 1 से 3 साल के भीतर खाता बंद करने पर जमा रकम पर 2% और 3 से 5 साल के बीच बंद करने पर 1% की कटौती हो सकती है। खाताधारक की मृत्यु की स्थिति में भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाता बंद कर राशि नामित व्यक्ति को दी जाती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- ICC T20I Rankings: टूट गए सारे पुराने रिकॉर्ड! इस भारतीय गेंदबाज ने रैंकिंग में रचा नया इतिहास, बड़े-बड़े दिग्गज भी रह गए पीछे
- CG Retired Professors Protest: रिटायर्ड प्रोफेसरों ने खोला मोर्चा, सड़कों पर उतरे 400 से ज्यादा लोग, जानिए किस बात को लेकर जताई नाराजगी
- Karnataka Earthquake Today: भारत में भूकंप के झटके, इस राज्य में 3.5 तीव्रता से कांप उठी धरती, जानें कहां था केंद्र

Facebook


