एड्रोइट इंडस्ट्रीज के शेयर की बाजार में मजबूत शुरुआत, 86.5 प्रतिशत चढ़ा
एड्रोइट इंडस्ट्रीज के शेयर की बाजार में मजबूत शुरुआत, 86.5 प्रतिशत चढ़ा
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) एड्रोइट इंडस्ट्रीज के शेयर ने बुधवार को बाजार में मजबूत शुरुआत की और 134 रुपये के निर्गम मूल्य से 86.5 प्रतिशत उछलकर सूचीबद्ध हुआ।
बीएसई पर शेयर 250 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 86.56 प्रतिशत अधिक है। एनएसई पर यह निर्गम मूल्य से 75.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 235 रुपये पर खुला।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,112.82 करोड़ रुपये रहा।
एड्रोइट इंडस्ट्रीज के 151 करोड़ रुपये के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 176.85 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 126-134 रुपये प्रति शेयर था।
वर्ष 1966 में स्थापित एड्रोइट इंडस्ट्रीज प्रोपेलर शाफ्ट (ड्राइव शाफ्ट/कार्डन शाफ्ट) और ‘टॉर्क ट्रांसमिशन’ से जुड़े कलपुर्जों की एकीकृत विनिर्माता एवं आपूर्तिकर्ता है। कंपनी फोर्जिंग, प्रिसिजन मशीनिंग, हीट ट्रीटमेंट, असेंबली, बैलेंसिंग और परीक्षण का काम भी खुद करती है।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


