नैफेड की सस्ते दाम पर बिकवाली से सरसों व सोयाबीन में गिरावट

Ads

नैफेड की सस्ते दाम पर बिकवाली से सरसों व सोयाबीन में गिरावट

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 09:25 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 09:25 PM IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) सहकारी संस्था नैफेड द्वारा पहले के मुकाबले सरसों और सोयाबीन की कम दाम पर की गई बिकवाली से देश के तेल-तिलहन बाजारों में बृहस्पतिवार को सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम में गिरावट रही। वहीं सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे। मलेशिया एक्सचेंज में मामूली गिरावट थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज के कल रात मजबूत बंद होने के बाद अभी तेजी चल रही है। बाजार सूत्रों के अनुसार, सहकारी संस्था नैफेड ने सरसों की 7,510 रुपये क्विंटल और सोयाबीन की 7,111 रुपये क्विंटल के भाव बिकवाली की। हालांकि, ये दोनों ही भाव, इन दो फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक ही है मगर नैफेड द्वारा पहले की गई बिकववाली के दाम से कम है। पहले के मुकाबले नैफेड द्वारा कम दाम पर की गई बिकवाली से सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम में गिरावट देखी गई। उन्होंने कहा कि सोयाबीन प्लांट वाले नैफेड से 7,111 रुपये क्विंटल के भाव सोयाबीन की खरीद करते हैं पर जब किसानों से सीधे खरीद की बात होती है तो उनकी अपेक्षा इससे भी काफी कम दाम पर सोयाबीन खरीदने की होती है। नैफेड की इस बिकवाली से कई अन्य तेल-तिलहनों के दाम भी प्रभावित हुए। मलेशिया एक्सचेंज के कमजोर रहने से पाम-पामोलीन तेल में भी गिरावट देखी गई। सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम स्थिर रहे। सूत्रों ने कहा कि आयातकों द्वारा सोयाबीन तथा पाम-पामोलीन तेल की अब भी लागत से नीचे दाम की बिकवाली जारी है। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…

सरसों तिलहन – 8,275-8,325 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,275-7,850 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 16,850 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,665-2,965 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,750 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,725-2,825 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,725-2,875 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,120 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 7,200-7,250 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 7,050-7,150 रुपये प्रति क्विंटल। भाषा राजेश राजेश अजयअजय