हॉलमार्क उल्लंघन के लिए लखनऊ के जौहरी की दुकान पर छापा, आभूषण जब्त

Ads

हॉलमार्क उल्लंघन के लिए लखनऊ के जौहरी की दुकान पर छापा, आभूषण जब्त

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 09:59 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 09:59 PM IST

लखनऊ, छह अगस्त (भाषा) भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने हॉलमार्क नियमों के कथित उल्लंघन के लिए लखनऊ स्थित एक जौहरी की दुकान पर छापा मारकर 430 ग्राम से अधिक के स्वर्ण आभूषण जब्त किए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बीआईएस की लखनऊ शाखा से छह सदस्यीय टीम द्वारा छापेमारी की यह कार्रवाई बुधवार को आलमबाग में ‘मेसर्स काशी नाथ सेठ सराफ’ की दुकान पर की गई।

बीआईएस के मुताबिक, आभूषण विक्रेता को बगैर बीआईएस पंजीकरण के हॉलमार्क स्वर्ण आभूषण की बिक्री करते हुए पाया गया, जबकि लखनऊ उन जिलों में शामिल है जहां स्वर्ण आभूषणों की हॉलमार्किंग अनिवार्य है।

अधिकारियों ने छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 344.6 ग्राम गैर हॉलमार्क स्वर्ण आभूषण और 86.6 ग्राम हॉलमार्क आभूषण जब्त किए।

भाषा राजेंद्र शफीक

शफीक

शीर्ष 5 समाचार