नये सरसों की आवक के बीच सरसों तेल-तिलहन में गिरावट जारी

नये सरसों की आवक के बीच सरसों तेल-तिलहन में गिरावट जारी

नये सरसों की आवक के बीच सरसों तेल-तिलहन में गिरावट जारी
Modified Date: February 6, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: February 6, 2026 7:58 pm IST

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित देश की कुछ मंडियों में सरसों की नयी फसल की छिटपुट आवक होने के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को सरसों तेल-तिलहन में गिरावट जारी रही। जबकि हल्की फुल्की मांग के बीच मूंगफली तेल-तिलहन में मामूली सुधार आया। सामान्य कामकाज के बीच सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) और पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम स्थिर बने रहे।

मलेशिया एक्सचेंज में कामकाज दोपहर 3.30 बजे गिरावट के साथ बंद हो गया। जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार चल रहा है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश की कुछेक मंडियों तथा देश के अन्य कुछ स्थानों पर, सरसों की नयी फसल की आवक शुरू हो गई है और फिलहाल यह आवक कम है जिसके आने वाले समय में बढ़ने की संभावना है। चूंकि सरसों के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कुछ बेहतर हैं, इसलिए आने वाले कुछेक दिनों में सरसों की आवक और बढ़ेगी। नयी फसल आने पर कारोबारी दाम टूटने का इंतजार करते पाये जाते हैं। लेकिन यह भी तथ्य है कि जब तक इसके दाम सोयाबीन के नीचे नहीं होंगे तब तक इसकी खपत नहीं बढ़ेगी।

दूसरी ओर, जाड़े में हल्की फुल्की मांग बढ़ने के कारण मूंगफली तेल-तिलहन के दाम सुधार के साथ बंद हुए। सामान्य और सुस्त कामकाज के बीच सीपीओ, पामोलीन, सोयाबीन तेल-तिलहन और बिनौला तेल के दाम स्थिर बने रहे।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,025-7,050 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 7,000-7,375 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,725-3,025 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,430-2,530 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,430-2,575 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,625 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,925 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,850 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,750 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 5,850-5,900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 5,450-5,500 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में