Smriti Irani On Akhilesh : सास-बहू वाली तो हार गई.. सदन में अखिलेश ने कसा तंज तो स्मृति ईरानी ने ऐसे किया पलटवार, दे दी ये बड़ी नसीहत

महिला आरक्षण बिल पर संसद में बहस के दौरान अखिलेश यादव और स्मृति ईरानी के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। अखिलेश के तंज के जवाब में स्मृति ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए विरासत की राजनीति पर सवाल उठाए।

Smriti Irani On Akhilesh : सास-बहू वाली तो हार गई.. सदन में अखिलेश ने कसा तंज तो स्मृति ईरानी ने ऐसे किया पलटवार, दे दी ये बड़ी नसीहत

Smriti Irani On Akhilesh / Image Source : X

Modified Date: April 16, 2026 / 09:04 pm IST
Published Date: April 16, 2026 9:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • महिला आरक्षण बहस के बीच अखिलेश यादव का स्मृति ईरानी पर तंज
  • सास-बहू वाली हार गईं” बयान से गरमाई सियासत
  • स्मृति ईरानी का पलटवार—विरासत की राजनीति पर साधा निशाना

नई दिल्ली : Smriti Irani On Akhilesh महिला आरक्षण बिल पर संसद में जारी चर्चा के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्मृति ईरानी पर निशाना साधा। इसके जवाब में स्मृति ईरानी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म x पर अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। एक तरफ जहाँ अखिलेश ने बिल की मंशा और परिसीमन पर सवाल उठाए, वहीं स्मृति ने उन्हें विरासत की राजनीति को लेकर घेरा है।

‘सास-बहू वाली तो हार गईं’

लोकसभा में अपनी बात रखते हुए अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण के स्वरूप पर आपत्ति जताई। ( Women Reservation Bill 2026)  उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए अलग से सीटें सुरक्षित करने के बजाय पार्टी आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए, वरना भाजपा महिलाओं के बीच ही प्रतिस्पर्धा करा देगी। इसी दौरान उन्होंने स्मृति ईरानी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा, “सास-बहू वाली तो हार गई हैं आपकी। पार्टी को तो मौका मिलेगा।”

जैसे अयोध्या हारी, वैसे ही पूरा उत्तर प्रदेश हार जाएगी

अखिलेश ने परिसीमन को लेकर साजिश की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटें 600 और लोकसभा सीटें 120 होने जा रही हैं, तो सरकार को अपनी मंशा साफ करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इसमें कोई षड्यंत्र हुआ, तो जैसे भाजपा अयोध्या हारी, वैसे ही पूरा उत्तर प्रदेश हार जाएगी।

स्मृति ईरानी का पलटवार

अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा, “सुना है आज अखिलेश जी ने संसद में मुझे याद किया। अच्छा है, जिनको राजनीति धरोहर में मिली, वे उनको भी याद करते हैं जो अपने दम पर आसमान में सुराख करते हैं।” स्मृति ने आगे कहा कि कामकाजी महिलाओं पर वे लोग टिप्पणी कर रहे हैं जिन्होंने कभी कोई नौकरी नहीं की। उन्होंने अखिलेश को सीरियल से हटकर संसद और महिलाओं के संबल हेतु अहम बिल पास कराने पर ध्यान देने की सलाह दी।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.