Sheopur Road Accident: मध्यप्रदेश के इस जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, देखते ही देखते चली गई इतने लोगों की जान
मध्यप्रदेश के इस जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, Sheopur road accident: 4 people died
श्योपुरः Sheopur Road Accident: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव का है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 से अधिक लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।
- CM Mohan Yadav Narmadapuram Visit News : मध्यप्रदेश के इस स्टेट हाईवे का होगा उन्नयन, इन दो जगहों पर खुलेगा सांदीपनि विद्यालय, सीएम मोहन यादव ने दी 1000 करोड़ के अधिक के विकासकार्यों की सौगात
- Nishikant Dubey on Aditya Thackeray: निशिकांत ने लगाए ‘हीरोइन को मारने’ के आरोप तो भड़क उठी शिवसेना.. संसद में आखिर किस बात पर भिड़ गए ये दो सांसद? देखें ये वीडियो
- Smriti Irani On Akhilesh : सास-बहू वाली तो हार गई.. सदन में अखिलेश ने कसा तंज तो स्मृति ईरानी ने ऐसे किया पलटवार, दे दी ये बड़ी नसीहत
- Census in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में इन सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी! इस अधिकारी से लेनी होगी अनुमति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

Facebook


