सरसों तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन में गिरावट, मूंगफली तेल-तिलहन मजबूत
सरसों तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन में गिरावट, मूंगफली तेल-तिलहन मजबूत
नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) देश के तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को नई फसल की आवक बढ़ने के कारण सरसों तथा मलेशिया एक्सचेंज की गिरावट को देखते हुए कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम में गिरावट रही जबकि मांग बढ़ने के कारण मूंगफली तेल-तिलहन और मूंगफली की तेजी की वजह से बिनौला तेल के दाम में भी मजबूती रही। गर्मी बढ़ने के बीच महाराष्ट्र में पॉल्ट्री वालों की मांग कमजोर रहने के बीच सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।
मलेशिया एक्सचेंज में दोपहर साढ़े तीन बजे गिरावट थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में भी गिरावट जारी है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सोमवार को मंडियों में लगभग साढ़े पांच लाख बोरी की आवक हुई। होली के बाद आवक बढ़कर लगभग 10 लाख बोरी प्रतिदिन होने के आसार हैं। आवक बढ़ने से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट आई। जबकि मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट रहने की वजह से पाम-पामोलीन तेल के दाम में भी गिरावट देखी गई।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक पॉल्ट्री फार्म हैं। महाराष्ट्र में गर्मी भी जल्द शुरू हो जाती है। गर्मी में स्थानीय पॉल्ट्री फार्मों की मांग प्रभावित रहने के बीच सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम स्थिर रहे।
सूत्रों ने कहा कि उच्च आयवर्ग के उपभोक्ताओं में अच्छी गुणवत्ता के मूंगफली तेल-तिलहन की मांग बनी हुई है। इस कारण मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में मजबूती रही। मूंगफली की मजबूती के कारण बिनौला तेल की भी मांग बढ़ी जिससे बिनौला तेल के दाम में भी मजबूती रही। ये दोनों ही खाद्य तेल गुजरात में अधिक खाये जाते हैं।
सूत्रों ने कहा कि तेल-तिलहन के वायदा कारोबार पर 31 मार्च, 2026 तक की रोक लगी हुई है। सरकार को इस रोक को स्थायी कर देना चाहिये और सटोरियों को, देश की जनता के लिए अहम, खाद्य वस्तुओं में सट्टेबाजी करने पर अंकुश लगा देना चाहिये। ये सट्टेबाज खाद्य सुरक्षा को नजरअंदाज कर वायदा कारोबार मंच का इस्तेमाल फसल तैयार होने के समय, फसल के दाम तोड़कर किसानों से उनकी माल हड़पने के लिए करते हैं।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,575-6,600 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,950-7,425 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,000 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,675-2,975 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,625 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,300-2,400 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,300-2,445 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,725 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,575 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,425 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,300-5,350 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,900-4,950 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


