National Highway 44 Closed: कल पूरी तरह से बंद रहेगा ये नेशनल हाइवे.. पुलिस ने की वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही की अपील, जानें क्यों रोका जाएगा यातायात
जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश से हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने 31 जुलाई को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रखने का निर्णय लिया …

National Highway 44 Closed Today
- भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हुए।
- इकतीस जुलाई को सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद।
- प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा टालने की सलाह दी।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद प्रशासन ने 31 जुलाई को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है। (National Highway 44 Closed Today) बताया गया है कि, प्रभावित हिस्सों में मरम्मत और बहाली कार्य के लिए यह फैसला लिया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
भारी बारिश से हाईवे के कई हिस्से क्षतिग्रस्त
राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजा आदिल हमीद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों की लगातार बारिश से उधमपुर और रामबन जिलों में NH-44 के कई हिस्सों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) प्रभावित स्थानों पर मरम्मत कार्य करेगा।
यात्रियों को यात्रा टालने की सलाह
प्रशासन ने यात्रियों, परिवहन संचालकों और आम लोगों से अपील की है कि वे 31 जुलाई को NH-44 पर यात्रा न करें और अगली सूचना जारी होने तक अपने सफर की योजना उसी के अनुसार बनाएं, (National Highway 44 Closed Today) ताकि मरम्मत कार्य समय पर पूरा हो सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
रामबन-गूल सड़क भी भारी बारिश से प्रभावित
इस बीच, रामबन के पेरनोट गांव में भूस्खलन और भूमि धंसने से रामबन-गूल सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया है। उपायुक्त मोहम्मद इलियास खान ने मौके का निरीक्षण कर बहाली कार्य का जायजा लिया। प्रशासन ने बताया कि BRO और अन्य विभागों के सहयोग से सड़क संपर्क बहाल करने के लिए मशीनें और अतिरिक्त संसाधन लगाए गए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा कड़ी
श्री अमरनाथ यात्रा को देखते हुए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। (National Highway 44 Closed Today) सुरक्षा बल रात में गश्त, क्विक रिस्पॉन्स टीम की तैनाती और विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच कर रहे हैं, ताकि यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:
200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके साजन प्रकाश
पीवीसी रेजिन पर आयात पर अंकुश से घरेलू कीमतें बढ़ने की आशंका: जीटीआरआई
पालघर में नाबालिग के अपहरण और यौन उत्पीड़न के दोषी नेपाली नागरिक को 10 साल की सजा
आरसीबी 300 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य को पार करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनी
जॉर्डन ने ईरान की मिसाइलें मार गिराईं, अमेरिका और सऊदी अरब ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर किए हमले
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: लगातार भारी बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मरम्मत और बहाली कार्य के लिए 31 जुलाई को सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Jammu-Srinagar Highway Closed on July 31 After Heavy Rain Damages NH-44
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am