जलवायु, विकास लक्ष्यों के लिए पर्यावरण अनुकूल उपायों पर निवेश बढ़ाने की जरूरतः सीआईआई रिपोर्ट

जलवायु, विकास लक्ष्यों के लिए पर्यावरण अनुकूल उपायों पर निवेश बढ़ाने की जरूरतः सीआईआई रिपोर्ट

जलवायु, विकास लक्ष्यों के लिए पर्यावरण अनुकूल उपायों पर निवेश बढ़ाने की जरूरतः सीआईआई रिपोर्ट
Modified Date: August 28, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: August 28, 2026 4:05 pm IST

नयी दिल्ली, 28 अगस्त (भाषा) भारत को अपने जलवायु और विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए पर्यावरण अनुकूल उपायों से जुड़े निवेश को तेजी से बढ़ाने की जरूरत है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

‘सीआईआई इंडिया सस्टेनेबिलिटी टास्कफोर्स 2026’ की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में टिकाऊ विकास की राह में कई प्रमुख अड़चनें मौजूद हैं।

रिपोर्ट कहती है कि वर्तमान में यह स्पष्ट करने वाली परिभाषाएं अलग-अलग हैं कि किन गतिविधियों को ‘टिकाऊ’ या ‘पर्यावरण अनुकूल उपायों की दिशा में बदलाव’ लाने वाली गतिविधि माना जाए। इससे निवेशकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

इसके साथ ही, रिपोर्ट किए जाने वाले आंकड़ों की गुणवत्ता को और मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि मौजूदा खुलासे लगातार विकसित हो रहे हैं।

कार्यबल ने विश्वसनीय कार्बन बाजार विकसित करने की सिफारिश की है। जहां सरकार विशेष रूप से नामित हरित वित्त संस्थान (जीएफआई) से जुड़े सार्वजनिक राजस्व प्रणाली की स्थापना करती है, वहां पात्र जलवायु और पर्यावरण अनुकूल स्थिति की ओर बदलाव में निवेश के लिए जीएफआई के जरिये पारदर्शी वित्तपोषण व्यवस्था बनाने का सुझाव भी दिया है।

इसने आनुपातिक और निर्णय लेने में उपयोगी टिकाऊपन संबंधी रिपोर्टिंग तथा उद्यमों में पर्यावरण अनुकूल दिशा में बदलाव की योजना को व्यापक बनाने की भी सिफारिश की है। इसकी शुरुआत बड़ी, अधिक उत्सर्जन करने वाली और व्यापार पर निर्भर इकाइयों से करने तथा रिपोर्टिंग क्षमता बढ़ने के साथ इसका विस्तार करने का सुझाव दिया गया है।

सीआईआई ने भारतीय उद्यमों को टिकाऊ विकास की दिशा में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए उच्चस्तरीय ‘इंडिया सस्टेनेबिलिटी टास्कफोर्स’ का गठन किया है। इसमें उद्योग, नीति-निर्माण और शिक्षा जगत से जुड़े वरिष्ठ प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण


लेखक के बारे में