Thane Crime News: चलती बसों में महिलाओं को बनाते थे निशाना, फिर इस कांड को देते थे अंजाम, पुलिस ने तीन शातिरों को किया गिरफ्तार
Thane Crime News: ठाणे की बसों में महिलाओं के आभूषण चुराने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Thane Crime News /image: Social Media
- बसों में महिलाओं के आभूषण चुराने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
- महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- पुलिस ने आरोपियों के पास से पास से 20.53 लाख रुपये मूल्य के चोरी के आभूषण बरामद किए हैं।
Thane Crime News: ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने बसों में महिलाओं के आभूषण चुराने वाले तीन आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 20.53 लाख रुपये मूल्य के चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इन गिरफ्तारियों के साथ पुलिस ने पिछले दो माह में सामने आए चोरी के छह मामलों का सुलझा लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस 61 वर्षीय एक महिला की शिकायत की जांच कर रही थी जिसमें उसने बताया था कि 20 जुलाई को लुइसवाड़ी स्टैंड पर बस में चढ़ते समय उसका सोने का कंगन चोरी हो गया था।
आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस
Thane Crime News: अधिकारी के मुताबिक, इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की। कपिल सुरेश तिडांगे (38) और पोर्निमा सुरेश तिडांगे उर्फ कल्लू कल्पना (32) को तीन अगस्त को, जबकि उनके साथी दीपक वतन आभंग (48) को 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी नौपाडा, ठाणेनगर और राबोडी थानों में दर्ज चोरी के छह मामलों में कथित तौर पर शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 20.53 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए सोने के छह कंगन बरामद किए गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Raksha Bandhan 2026: ‘अटूट रहे प्यार और भरोसे का बंधन’, रक्षाबंधन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, की देशवासियों के लिए खास कामना
- Swine Flu Death in Lucknow: राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, इलाज के दौरान महिला मरीज ने तोड़ा दम, परिवार की एक लापरवाही ने बढ़ा दी सबकी टेंशन
- Rajgarh Bus Accident News: गहरी नींद में सोये थे सभी, अचानक हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों में मची चीख-पुकार, इतने लोगों की थम गई सांसे

Facebook


