Ankit Baliyan Murder Live Video: सिंगर अंकित बालियान की मौत का लाइव वीडियो आया सामने, 30 सेकेंड में की गई 18 राउंड से ज्यादा फायरिंग, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Ankit Baliyan Murder Live Video: हरयाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है और जमकर वायरल हो रहा है।

Ankit Baliyan Murder Live Video: सिंगर अंकित बालियान की मौत का लाइव वीडियो आया सामने, 30 सेकेंड में की गई 18 राउंड से ज्यादा फायरिंग, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Ankit Baliyan Murder Live Video/Image Credit: AI

Modified Date: August 28, 2026 / 08:55 am IST
Published Date: August 28, 2026 8:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • सिंगर अंकित बालियान की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है।
  • अंकित बालियान की हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Ankit Baliyan Murder Live Video: शामली: यूपी के शामली में बुधवार शाम 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर 18 राउंड फायरिंग की। सिर, पेट में 5 गोली लगने से वह सड़क पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को हत्या से आक्रोशित परिजनों और सैकड़ों स्थानीय लोगों ने शामली के बीच चौराहे पर वर्मा मार्केट के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक हत्या में शामिल बदमाश गिरफ्तार नहीं किए जाते, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्या का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि पुलिस यह स्पष्ट करे कि अंकित बालियान की हत्या किसने की और वारदात के पीछे क्या वजह है। इसी बीच अंकित बालियान की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है।

जिम से बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम शामली कोतवाली क्षेत्र में अंकित बालियान जिम से बाहर निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। हमलावरों ने अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंकित को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। (Ankit Baliyan Murder Live Video) हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आ चुका हैं, जो की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पैतृक गांव में हुआ अंकित का अंतिम संस्कार

Ankit Baliyan Murder Live Video: इस बीच, अंकित बालियान का गुरूवार को उनके पैतृक गांव बंतीखेड़ा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। हरियाणा के सोनीपत स्थित भोलू शाहपुरी नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया है कि बालियान की हत्या के लिए गोगी गिरोह जिम्मेदार है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने बालियान के पिता सतवीर की शिकायत पर चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ़्तार करने के लिए कई टीम बनाई गई हैं, जिनमें से चार टीमों को हरियाणा भेजा गया है।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

पुलिस के मुताबिक, हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर बालियान बुधवार शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर शामली के शहर कोतवाली इलाके में एक जिम से निकल रहे थे तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गयी। (Ankit Baliyan Murder Live Video) पुलिस मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में चार लोग दो मोटरसाइकिल पर आते और गोली चलाने के बाद भागते हुए दिख रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.