एनएचएआई ने 1,140 टोल प्लाजा पर 5,100 महिला कर्मचारियों को तैनात किया
एनएचएआई ने 1,140 टोल प्लाजा पर 5,100 महिला कर्मचारियों को तैनात किया
नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) महिला सशक्तीकरण और समावेशन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने देशभर के 1,140 से अधिक टोल प्लाज़ा में दिन की पाली में टोल बूथ संचालित करने के लिए 5,100 से अधिक महिला कर्मचारियों को तैनात किया है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि अग्रिम पंक्ति की परिचालन भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर एनएचएआई का लक्ष्य देश भर के टोल प्लाजा पर सेवा वितरण में सुधार के साथ-साथ सामाजिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है।
मंत्रालय के अनुसार, यह निर्णय टोल प्लाजा संचालकों और नेशनल हाइवेज बिल्डर फेडरेशन (एनएचबीएफ) एवं हाइवे ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचओएआई) जैसे प्रमुख उद्योग संघों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। सभी संबंधित पक्ष दिन की पाली के दौरान उपयोगकर्ता शुल्क (टोल) संग्रह के लिए महिला कर्मचारियों को तैनात करने पर एकमत हुए हैं।
बयान में कहा गया कि अब तक 5,100 से अधिक महिला कर्मचारी तैनात की जा चुकी हैं और निकट भविष्य में इस संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


