Ujjain Cannibalism News : पहले हथौड़े से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फिर शव का खून पीकर मांस खाने की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही खोले गहरे राज़

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के सामन्ना गांव में 16 वर्षीय किशोर की लोहे की रॉड और हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी गुड्डा पटेल को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच जारी है।

Ujjain Cannibalism News : पहले हथौड़े से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, फिर शव का खून पीकर मांस खाने की कोशिश, पुलिस के हत्थे चढ़ते ही खोले गहरे राज़

Ujjain Cannibalism News / Image Source : Shutterstock / IBC24

Modified Date: March 6, 2026 / 11:55 pm IST
Published Date: March 6, 2026 11:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उज्जैन के सामन्ना गांव में 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या।
  • आरोपी गुड्डा पटेल ने लोहे की रॉड और हथौड़े से किया हमला।
  • ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।

उज्जैन :Ujjain Cannibalism News   मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के सामन्ना गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 46 वर्षीय गुड्डा पटेल नामक एक आदतन अपराधी ने 16 वर्षीय किशोर भरत विश्वकर्मा की लोहे की रॉड और हथौड़े से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव के मांस खाने और खून पीने का प्रयास किया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जाँच करते हुए आरोपी को गिरफ्तर कर लिया है।

हत्या के बाद खून पीने और मास खाने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार , मृतक भरत विश्वकर्मा अपने गांव अर्थखेड़ा से सामन्ना अपनी बहन के घर जा रहा था, तभी रास्ते में गुड्डा पटेल ने उसे रोक लिया। Ujjain murder case, आरोपी ने किशोर पर लोहे की रॉड और हथौड़े से जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूदा मृतक के चचेरे भाई ने भागकर ग्रामीणों को सूचना दी। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी के चेहरे मृतक का खून लगा था।

आदतन अपराधी है आरोपी

भीड़ को मौके पर देख वह खेतों में भाग गया, जहां ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पुलिस को सौंपा। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी गुड्डा पटेल एक आदतन अपराधी है, जिसने पूर्व में अपनी पत्नी की हत्या की थी और वह लंबी सजा काटकर जनवरी 2026 में ही जेल से बाहर आया था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। सिटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस एच.आर. पांडे के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जाँच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ेंः-

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.