मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग के कारण निकेल वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - March 5, 2021 / 12:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे निकेल वायदा भाव 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,173 रुपये प्रति किलो हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी होने वाले अनुबंध के लिये निकेल का भाव 11 रुपये यानी 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,173 रुपये प्रति किलो हो गया। इसमें 2,225 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में एलॉय निर्माताओं की मांग बढ़ने के कारण मुख्यत: निकेल वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश