ट्रांस एसीएनआर समेत नौ कंपनियों ने सेबी में आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए

ट्रांस एसीएनआर समेत नौ कंपनियों ने सेबी में आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए

ट्रांस एसीएनआर समेत नौ कंपनियों ने सेबी में आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए
Modified Date: September 27, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: September 27, 2026 4:42 pm IST

नयी दिल्ली, 27 सितंबर (भाषा) ट्रांस एसीएनआर सॉल्यूशंस और महाराष्ट्र ऑयल एक्सट्रैक्शंस समेत नौ कंपनियों ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं। ये कंपनियां कारोबार विस्तार, कर्ज चुकाने और अन्य कारोबारी जरूरतों के लिए पूंजी जुटाना चाहती हैं।

ट्रांस एसीएनआर सॉल्यूशंस ने गोपनीय प्रक्रिया के तहत दस्तावेज जमा किए हैं, जबकि महाराष्ट्र ऑयल एक्सट्रैक्शंस, जगजीत एग्री इंजीनियरिंग, जय पार्वती फोर्ज, कूलकिंग इंडस्ट्रीज इंडिया, साई इन्फिनियम, एसजी एनकॉन, माउंट एवरेस्ट ब्रूअरीज और अल्ट्रावाइब्रेंट इंटिग्रेटेड एनर्जी ने सेबी के पास सामान्य तरीके से मसौदा दस्तावेज दाखिल किए हैं।

इन कंपनियों ने 21 से 26 सितंबर के बीच दस्तावेज दाखिल किए।

प्रस्तावित आईपीओ से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल कारोबार विस्तार, कार्यशील पूंजी की जरूरतों, कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

महाराष्ट्र ऑयल एक्सट्रैक्शंस ने 370 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करने और प्रवर्तकों द्वारा 2.14 करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का प्रस्ताव रखा है।

जगजीत एग्री इंजीनियरिंग, जय पार्वती फोर्ज और कूलकिंग इंडस्ट्रीज इंडिया ने क्रमशः 300 करोड़ रुपये, 300 करोड़ रुपये और 300 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है। इन कंपनियों ने प्रवर्तकों द्वारा शेयरों की बिक्री पेशकश भी प्रस्तावित की है।

साई इन्फिनियम ने 280 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करने का प्रस्ताव रखा है, जबकि एसजी एनकॉन, माउंट एवरेस्ट ब्रूअरीज और अल्ट्रावाइब्रेंट इंटिग्रेटेड एनर्जी ने भी नए शेयरों और कुछ मामलों में बिक्री पेशकश के जरिये पूंजी जुटाने का प्रस्ताव रखा है।

इसके अलावा, जेएसडब्ल्यू वन प्लेटफॉर्म्स और अनमोल इंडस्ट्रीज समेत 11 कंपनियों ने भी पिछले कुछ दिनों में सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में