निसान अप्रैल से गाड़ियों की कीमतें बढ़ाएगी

Ads

निसान अप्रैल से गाड़ियों की कीमतें बढ़ाएगी

  •  
  • Publish Date - March 23, 2021 / 08:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) ऑटो विनिर्माता निसान इंडिया ने मंगलवार को कहा कि कच्चे माल की लागत में बढ़ोतरी के चलते वह अपनी पूरी उत्पाद श्रृंखला की कीमतें अगले महीने से बढ़ाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि निसान और डैटसन के सभी मॉडलों की कीमतों में एक अप्रैल 2021 से बढ़ोतरी होगी।

बयान में कहा गया है कि ऑटो कलपुर्जों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, और कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में इस बढ़ोतरी को समायोजित करने की कोशिश की है।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम निसान और डैटसन के सभी मॉडलों की कीमतें बढ़ाने को विवश हैं। यह बढ़ोतरी विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगी और हम अभी भी भारतीय ग्राहकों के लिए सर्वोत्तम मूल्य की पेशकश कर रहे हैं।’’

कंपनी ने हालांकि अभी यह नहीं बताया कि किसी मॉडल की कीमत में कितनी बढ़ोतरी होगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय