ब्रसेल्स, 23 जुलाई (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने डिजिटल प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन के आरोप में बृहस्पतिवार को गूगल पर 89 करोड़ यूरो (करीब एक अरब डॉलर) का जुर्माना लगाया है।
कंपनी पर आरोप लगाया गया है कि उसने गूगल प्ले ऐप स्टोर और सर्ज इंजन को इस तरह से संचालित किया है, जिससे ग्राहक उसकी ही सेवाओं तथा ऐप की ओर मुड़े रहें। इन सब से प्रतिस्पर्धियों को नुकसान पहुंचा है।
यह बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
गूगल को हाल ही में एक अन्य मामले में भी झटका लगा था। वह एंड्रॉयड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम से जुड़े 4.5 अरब डॉलर के प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन पर लगे जुर्माने के खिलाफ अपनी अपील हार गया था।
यूरोपीय आयोग की कार्यकारी उपाध्यक्ष (स्वच्छ एवं प्रतिस्पर्धी बदलाव) टेरेसा रिबेरा ने कहा, “सबसे अच्छे उत्पादों को इसलिए सफल होना चाहिए क्योंकि वे बेहतर हैं, न कि इसलिए कि वे उस कंपनी के स्वामित्व में हैं जो सर्च इंजन संचालित करती है। यूरोपीय उपभोक्ताओं को यह जानने का अधिकार है कि ऐप डेवलपर उन्हें सर्वोत्तम पेशकश के लिए कहां पंजीकरण करने को कह रहे हैं, भले ही ऐप स्टोर संचालक को उसमें कोई हिस्सा न मिले।”
एपी यासिर अजय
अजय