एनएसई के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन पूरी बोली मिली

एनएसई के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन पूरी बोली मिली

एनएसई के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन पूरी बोली मिली
Modified Date: September 18, 2026 / 03:44 pm IST
Published Date: September 18, 2026 3:44 pm IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) के 22,569 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) शुक्रवार को बोली के दूसरे दिन पूरी बोली मिल गयी।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) और गैर-संस्थागत निवेशकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।

बीएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दोपहर दो बजकर 56 मिनट तक एनएसई के आईपीओ में पेश किए गए 8,86,42,911 शेयरों के मुकाबले 8,88,23,000 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को 1.32 गुना बोलियां मिलीं , जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 1.37 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा को 66 प्रतिशत बोलियां मिली।

यह पेशकश 2024 में आए हुंदै मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम है।

एनएसई ने बुधवार को बड़े (एंकर) निवेशकों से 6,746 करोड़ रुपये जुटाए थे। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), गोल्डमैन सैक्स और फिडेलिटी शामिल हैं।

इसके अलावा, सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) और नॉर्वे के नॉर्जेस बैंक के साथ ईस्टस्प्रिंग और एचएसबीसी ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट ने भी बड़े निवेशकों की बोली में हिस्सा लिया।

आईपीओ में मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 12.64 करोड़ तक शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

एनएसई ने आईपीओ के लिए 1,700-1,785 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कीमत दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 4.2 लाख करोड़ रुपये से 4.42 लाख करोड़ रुपये के बीच होगा।

यह निर्गम 21 सितंबर को बंद होगा। एनएसई का शेयर 24 सितंबर को बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में