DA Hike Announcement 2026: महंगाई भत्ते का ऐलान.. राज्य सरकार ने कर्मचारियों के DA में किया 8 फीसदी का इजाफा, इतने महीने का एरियर भी जुड़ेगा..

पंजाब सरकार ने राज्य के करीब 4 लाख कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला किया है। इस फैसले से करीब 250 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलने की बात कही गई है। बढ़ा हुआ DA सितंबर के वेतन में जोड़ा जाएगा और भुगतान 1 अक्टूबर को होगा। घोषणा के बाद करीब एक महीने से चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन खत्म हो गया।

DA Hike Announcement 2026: महंगाई भत्ते का ऐलान.. राज्य सरकार ने कर्मचारियों के DA में किया 8 फीसदी का इजाफा, इतने महीने का एरियर भी जुड़ेगा..

DA Hike Announcement 2026 in Punjab State || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 18, 2026 / 03:21 pm IST
Published Date: September 18, 2026 3:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पंजाब कर्मचारियों का DA 8% बढ़ा
  • 4 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
  • सितंबर वेतन में बढ़ा DA मिलेगा

DA Hike Announcement 2026 in Punjab State: चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य के करीब 4 लाख कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता 8 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से करीब 250 करोड़ रुपये का लाभ मिलने की बात कही गई है। डीए बढ़ोतरी के बाद पिछले करीब एक महीने से चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन भी खत्म हो गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अक्टूबर में बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा

आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को सरकार और कर्मचारी यूनियन के नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में सरकार के प्रतिनिधिमंडल और कर्मचारी यूनियनों के नेताओं के बीच करीब 90 मिनट तक बैठक चली। अमन अरोड़ा ने बताया कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों के सितंबर महीने के वेतन में जोड़ा जाएगा। सितंबर का वेतन उन्हें 1 अक्टूबर को मिलने वाला है।

कोर्ट के फैसले तक सद्भावना के तौर पर बढ़ोतरी

DA Hike Announcement 2026 in Punjab State: अमन अरोड़ा के मुताबिक डीए में यह बढ़ोतरी फिलहाल सद्भावना के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले से जुड़ा एक फैसला अदालत में लंबित है। दोनों पक्षों ने अदालत में चल रहे मामले को आगे नहीं बढ़ाने और आपसी सहमति से मुद्दों का समाधान करने पर सहमति जताई है। अरोड़ा ने कहा कि कर्मचारी सरकार का हिस्सा हैं और पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए सरकार और कर्मचारियों का मिलकर काम करना जरूरी है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

12 कर्मचारी संगठनों ने लिया हिस्सा

सरकार और कर्मचारियों के बीच हुई बैठक में अलग-अलग 12 कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर और अमन अरोड़ा भी मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़ें:

पाकिस्तान मक्का समझौते के तहत अपने दायित्व निभाने के लिए तैयार: ख्वाजा आसिफ

एशियाड महिला क्रिकेट : बांग्लादेश खेले बिना सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने थाईलैंड को हराया

मुंबई: संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण बाघिन ‘बिजली’ की मौत

टाटा संस के निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को फिर चेयरमैन नियुक्त करने का फैसला किया

भारत को यूरोपीय संघ से 28 लाख टन इस्पात निर्यात का कोटा मिला : अधिकारी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown