एनटीपीसी ने एमसीडी से संयुक्त उद्यम कंपनी में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

एनटीपीसी ने एमसीडी से संयुक्त उद्यम कंपनी में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

एनटीपीसी ने एमसीडी से संयुक्त उद्यम कंपनी में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया
Modified Date: May 7, 2026 / 09:49 pm IST
Published Date: May 7, 2026 9:49 pm IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की संयुक्त उद्यम कंपनी एनटीपीसी ईडीएमसी वेस्ट सॉल्यूशंस में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

इसके साथ ही एनटीपीसी ईडीएमसी वेस्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (एनईडब्ल्यूएस) एनटीपीसी की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी बन गई है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बिजली क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने कहा कि फिलहाल उसके पास एनटीपीसी ईडीएमसी वेस्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में 74 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

सूचना में कहा गया, ‘‘एनटीपीसी ने दिल्ली नगर निगम और एनटीपीसी ईडीएमसी वेस्ट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ 11 जून, 2019 के संयुक्त उद्यम समझौते को समाप्त करने और एमसीडी की एनईडब्ल्यूएस में 26 प्रतिशत शेयरधारिता (52,000 इक्विटी शेयर) के अधिग्रहण के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।’’

एनटीपीसी बोर्ड और एमसीडी के हाउस ऑफ कॉरपोरेशन ने एनटीपीसी द्वारा एनईडब्ल्यूएस में एमसीडी की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद को मंजूरी दे दी है। 26 प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण की लागत 5,20,000 रुपये है (10 रुपये अंकित मूल्य वाले 52,000 इक्विटी शेयर)।

एनईडब्ल्यूएस का एक जून, 2020 को एनटीपीसी और एमसीडी (पूर्ववर्ती ईडीएमसी) के संयुक्त उद्यम कंपनी के रूप में गठित किया गया था। इसमें एनटीपीसी की 74 प्रतिशत और एमसीडी की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इसका पंजीकृत कार्यालय दिल्ली में है और यह अपशिष्ट प्रबंधन और बिजली उत्पादन का कारोबार करती है।

भाषा अजय अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में