एनटीपीसी ने मॉरीशस में पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी का किया गठन

एनटीपीसी ने मॉरीशस में पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी का किया गठन

एनटीपीसी ने मॉरीशस में पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी का किया गठन
Modified Date: June 26, 2026 / 05:02 pm IST
Published Date: June 26, 2026 5:02 pm IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने मॉरीशस में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ‘एनटीपीसी (मॉरीशस) एनर्जी लिमिटेड’ का गठन किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एनटीपीसी (मॉरीशस) एनर्जी लिमिटेड प्रस्तावित फ्लोटिंग सौर फोटोवोल्टिक (एफएसपीवी) परियोजना को बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के साथ विकसित करेगी। इसके अलावा कंपनी मॉरीशस में बिजली परियोजनाओं और बिजली क्षेत्र से जुड़े अन्य कारोबार भी करेगी।

‘एनटीपीसी (मॉरीशस) एनर्जी लिमिटेड’ का गठन 26 जून, 2026 को किया गया।

नयी कंपनी की अधिकृत पूंजी 10 लाख मॉरीशस रुपये (करीब 19.80 लाख भारतीय रुपये) है।

भाषा

यासिर रमण

रमण


लेखक के बारे में