देश के शीर्ष 50 शहरों में घरों की बिक्री संख्या में तीन प्रतिशत घटी, मूल्य में 16 प्रतिशत वृद्धि
देश के शीर्ष 50 शहरों में घरों की बिक्री संख्या में तीन प्रतिशत घटी, मूल्य में 16 प्रतिशत वृद्धि
नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) देश के 50 प्रमुख शहरों में पिछले वर्ष घरों की बिक्री संख्या के हिसाब से तीन प्रतिशत घटकर 6.14 लाख इकाई रह गई, जबकि मूल्य के हिसाब से यह 16 प्रतिशत बढ़कर 8.46 लाख करोड़ रुपये हो गई। रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रमुख निकाय क्रेडाई और लियासेस फोरास की रिपोर्ट में यह कहा गया।
क्रेडाई और शोध कंपनी लियाजेस फोरास ने भारत के 50 प्रमुख शहरों में आवासीय रीयल एस्टेट रुझानों पर एक रिपोर्ट जारी की।
रिपोर्ट में बढ़ती खरीदार आकांक्षाओं, आवास मांग के बढ़ते प्रीमियमीकरण और निरंतर बुनियादी ढांचे के नेतृत्व वाले शहरी विकास के कारण मजबूत मूल्य वृद्धि के साथ आवास बाजार की निरंतर मजबूती पर प्रकाश डाला गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, इन 50 शहरों के प्राथमिक आवास बाजार में 2025 में घरों की बिक्री 6,14,235 इकाई रही, जो 2024 में 6,33,134 इकाई थी। इस तरह बिक्री संख्या में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि, मूल्य के हिसाब से बिक्री 2024 के 7,29,112 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025 में 8,46,648 करोड़ रुपये हो गई, जो 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
भाषा योगेश पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


