एनवीडिया के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर, एआई चिप मांग का असर

एनवीडिया के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर, एआई चिप मांग का असर

एनवीडिया के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर, एआई चिप मांग का असर
Modified Date: May 21, 2026 / 10:00 am IST
Published Date: May 21, 2026 10:00 am IST

न्यूयॉर्क, 21 मई (एपी) कृत्रिम मेधा (एआई) चिप विनिर्माता एनवीडिया के तिमाही नतीजों ने एक बार फिर वॉल स्ट्रीट के अनुमानों को पार कर लिया। इसकी मुख्य वजह उच्च-स्तरीय एआई चिप की भारी मांग रही।

कंपनी ने बुधवार को कहा कि फरवरी-अप्रैल तिमाही में उसने 58.32 अरब अमेरिकी डॉलर या प्रति शेयर 2.39 डॉलर की कमाई की। यह एक वर्ष पहले इसी अवधि में 18.78 अरब अमेरिकी डॉलर या 76 सेंट प्रति शेयर थी। एकमुश्त मदों को छोड़कर, एनवीडिया की प्रति शेयर आय 1.76 डॉलर रही।

एनवीडिया का वित्त वर्ष एक फरवरी से 31 जनवरी तक होता है।

पहली तिमाही में राजस्व 85 प्रतिशत बढ़कर 81.62 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 44.01 अरब अमेरिकी डॉलर था।

वित्तीय डेटा कंपनी फैक्टसेट के सर्वेक्षण के अनुसार, विश्लेषकों को औसतन 1.75 डॉलर प्रति शेयर की आय और 78.91 अरब अमेरिकी डॉलर के राजस्व की उम्मीद थी। एनवीडिया की उच्च-स्तरीय चिप एआई के प्रमुख आधार बनने के बाद से उसके नतीजे पिछले तीन वर्षों से विश्लेषकों के अनुमानों से बेहतर रहे हैं।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी जेन्सन हुआंग ने बयान में कहा, ‘‘ एआई फैक्टरियों का निर्माण असाधारण गति से तेज हो रहा है। ”

चालू तिमाही के लिए एनवीडिया ने लगभग 91 अरब अमेरिकी डॉलर के राजस्व का अनुमान लगाया है जबकि विश्लेषकों का अनुमान 87.29 अरब अमेरिकी डॉलर है। एपी निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में