ओबेरॉय रियल्टी ने दिल्ली-एनसीआर की अपनी पहली परियोजना में 8,109 करोड़ रुपये की लग्जरी इकाइयां बेचीं

Ads

ओबेरॉय रियल्टी ने दिल्ली-एनसीआर की अपनी पहली परियोजना में 8,109 करोड़ रुपये की लग्जरी इकाइयां बेचीं

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 11:14 AM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 11:14 AM IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) मुंबई स्थित ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड ने मजबूत मांग के दम पर गुरुग्राम में हाल ही में शुरू की गई अपनी पहली आवासीय परियोजना में 8,109 करोड़ रुपये की लग्जरी इकाइयां बेची हैं।

कंपनी ने 29 जून को दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रवेश की घोषणा के साथ गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड स्थित अपनी आवासीय परियोजना के पहले चरण की शुरुआत की। इसमें छह टावर में कुल 832 आवासीय इकाइयां शामिल हैं। इस परियोजना में कुल 6,000 करोड़ रुपये का निवेश और 16,000 करोड़ रुपये की संभावित आय का अनुमान है।

ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड ने रविवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में उसकी पहली लग्जरी आवासीय परियोजना ‘थ्री सिक्स्टी नॉर्थ’ में करीब 8,109 करोड़ रुपये की सकल बुकिंग दर्ज की है। इस 14.8 एकड़ की परियोजना में 13.52 लाख वर्ग फुट का रेरा कारपेट क्षेत्र (कुल 23.10 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्र) बेचा गया है।

ओबेरॉय रियल्टी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विकास ओबेरॉय ने 29 जून को गुरुग्राम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘ हम दिल्ली-एनसीआर में अपनी पहली परियोजना शुरू कर रहे हैं। अब हमें विश्वास है कि हमारा ब्रांड एनसीआर बाजार में भी सफलतापूर्वक स्थापित हो सकता है।’’

भाषा निहारिका

निहारिका