शामली में बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिग लड़के हिरासत में लिये गये

Ads

शामली में बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिग लड़के हिरासत में लिये गये

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 10:35 AM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 10:35 AM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), छह जुलाई (भाषा) शामली जिले की पुलिस ने आठ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में घर के पास खेल रही आठ साल की एक बच्ची को दो नाबालिग लड़कों ने चिप्स देने के बहाने एक सुनसान जगह पर बुलाया और उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।

सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम वैभव खारी

खारी