Indore Road Accident Safety : इंदौर में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम! AI, ड्रोन और 69 अस्पतालों के साथ तैयार हुआ ये मेगा एक्शन प्लान

Ads

इंदौर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। शहर के 35 चौराहों पर AI आधारित ट्रैफिक सिस्टम, ड्रोन निगरानी, 6 ब्लैक स्पॉट पर एडवांस एम्बुलेंस और 69 अस्पतालों को दुर्घटना नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

  • Reported By: Niharika sharma

    ,
  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 10:36 AM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 10:49 AM IST

Indore Road Accident Safety / Image Source : AI

HIGHLIGHTS
  • AI और ड्रोन से होगी ट्रैफिक की निगरानी।
  • सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा तुरंत इलाज।
  • प्रशासन का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं और मौतों में कमी लाना।

इंदौर : Indore Road Accident Safety :  मध्य प्रदेश के इंदौर ज़िले में लगातार बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने एक मेगा एक्शन प्लान तैयार किया है। सुप्रीम कोर्ट की समिति के निर्देशों के बाद, पिछले साढ़े 6 साल में 3400 से अधिक और साल 2026 के शुरुआती 6 महीनों में 287 मौतों के डराने वाले आंकड़ों को देखते हुए यह बड़ा कदम उठाया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य तकनीक के जरिए हादसों को कम करना और दुर्घटना के शिकार लोगों को तुरंत इलाज मुहैया कराना है।

6 खतरनाक ब्लैक स्पॉट

इस नए एक्शन प्लान के तहत शहर की यातायात व्यवस्था और चिकित्सा नेटवर्क में कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं प्रशासन ने देवगुराड़िया, पटलावद, भैरवघाट, अर्जुन बड़ौदा, किशनगंज और सिमरोल को सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित किया है, Indore Road Accident जहां एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस तैनात रहेंगी।

AI और ड्रोन से निगरानी और 69 अस्पतालों का नेटवर्क

शहर के 35 प्रमुख चौराहों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) लगाया जाएगा। साथ ही, ट्रैफिक की सख्त निगरानी के लिए ड्रोन सर्विलांस का सहारा लिया जाएगा। सड़क हादसे के पीड़ितों को ‘गोल्डन ऑवर’ (दुर्घटना के बाद का पहला घंटा) में तुरंत इलाज मिल सके, इसके लिए शहर के 69 अस्पतालों को दुर्घटना नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। ये सभी एम्बुलेंस 108, 1033 और 1099 जैसी जरूरी हेल्पलाइन नंबरों से जुड़ी रहेंगी।

ये भी पढ़ें