ओबेरॉय रियल्टी दिल्ली-एनसीआर में आवासीय परियोजना में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

ओबेरॉय रियल्टी दिल्ली-एनसीआर में आवासीय परियोजना में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

ओबेरॉय रियल्टी दिल्ली-एनसीआर में आवासीय परियोजना में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
Modified Date: June 29, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: June 29, 2026 3:04 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) मुंबई की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी ने दिल्ली-एनसीआर के आवास बाजार में कदम रखते हुए अपनी पहली परियोजना शुरू की है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस परियोजना के लिए 6,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है।

कंपनी ने गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड गुरुग्राम स्थित अपनी पहली आवासीय परियोजना ‘थ्री सिक्स्टी नॉर्थ’ का पहला चरण शुरू करने की घोषणा की है, जिसमें छह टावर में कुल 832 आवासीय इकाइयां होंगी।

ओबेरॉय रियल्टी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विकास ओबेरॉय ने गुरुग्राम में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम दिल्ली-एनसीआर में अपनी पहली परियोजना शुरू कर रहे हैं। हमें अब पूरा भरोसा है कि हमारा ब्रांड एनसीआर में भी सफल हो सकता है।’’

कंपनी की ओर से पहले चरण में बिक्री मूल्य 35,000 रुपये प्रति वर्ग फुट रखा गया है।

ओबेरॉय ने कहा, ‘‘दोनों चरणों को मिलाकर इस परियोजना से कुल 16,000 करोड़ रुपये की आय अर्जित हो सकती है।’’

पहले चरण में एक फ्लैट की शुरुआती कीमत 19 करोड़ रुपये रखी गई है।

इसमें फ्लैट का क्षेत्रफल 5,600 वर्ग फुट से 8,500 वर्ग फुट तक होगा, जबकि पेंटहाउस का क्षेत्रफल 13,000 वर्ग फुट होगा।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में