पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने पुरुलिया में 4,000 करोड़ रुपये की इस्पात परियोजना की आधारशिला रखी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने पुरुलिया में 4,000 करोड़ रुपये की इस्पात परियोजना की आधारशिला रखी
पुरुलिया, 17 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर में अमित मेटालिक्स लिमिटेड की 4,000 करोड़ रुपये की लागत वाली नई एकीकृत इस्पात विनिर्माण परियोजना की आधारशिला रखी।
कंपनी ने कहा कि इस परियोजना से 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इससे कंपनी की विनिर्माण क्षमता बढ़ेगी और उन्नत विनिर्माण प्रौद्योगिकी तथा टिकाऊ बुनियादी ढांचे की मदद से एकीकृत इस्पात का उत्पादन किया जाएगा।
कंपनी के अनुसार, प्रस्तावित संयंत्र से क्षेत्र में रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होंगे।
अमित मेटालिक्स, अमित अलायंस समूह की प्रमुख कंपनी है। इस समूह का कारोबार करीब 2,000 करोड़ रुपये का है और यह इस्पात, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में काम करती है।
कंपनी ने कहा कि इस परियोजना से पुरुलिया में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा राज्य में विनिर्माण और रोजगार सृजन को गति मिलेगी।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


