स्विगी ने रेस्तरां भागीदारों के लिए एआई सहायक ‘गुरु’ पेश किया

स्विगी ने रेस्तरां भागीदारों के लिए एआई सहायक 'गुरु' पेश किया

स्विगी ने रेस्तरां भागीदारों के लिए एआई सहायक ‘गुरु’ पेश किया
Modified Date: August 17, 2026 / 07:29 pm IST
Published Date: August 17, 2026 7:29 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) ऑनलाइन ऑर्डर पर खाने-पीने के सामान की आपूर्ति करने वाले मंच स्विगी ने सोमवार को अपने रेस्तरां भागीदारों के लिए एआई सहायक ‘गुरु’ पेश करने की घोषणा की। यह टूल 720 से ज्यादा शहरों में फैले 2.7 लाख रेस्तरां को भुगतान का पता करने और उनके अभियान के प्रदर्शन पर नजर रखने में मदद करेगा।

स्विगी ने बताया कि गुरु पर मिलने वाली मेन्यू पर साझेदार नई सामग्री जोड़ सकते हैं, उनके बारे में जानकारी लिख सकते हैं और सबसे ज्यादा बिकने वाली सामग्री को रेखांकित कर सकते हैं।

स्विगी फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोहित कपूर ने कहा, ‘‘आज एआई ने कारोबार करने के तरीके को बदल दिया है और सभी उद्योग में काम करने की क्षमता को बढ़ा रहा है। 12 से ज्यादा साल से रेस्तराओं के साथ काम करने के कारण, हम भागीदारों आवश्यक परिचालनगत जरूरतों को समझते हैं।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में