ओएनजीसी त्रिपुरा में बिजली संयंत्रों को आपूर्ति के लिए गैस उत्पादन बढ़ाएगी

ओएनजीसी त्रिपुरा में बिजली संयंत्रों को आपूर्ति के लिए गैस उत्पादन बढ़ाएगी

ओएनजीसी त्रिपुरा में बिजली संयंत्रों को आपूर्ति के लिए गैस उत्पादन बढ़ाएगी
Modified Date: August 5, 2024 / 02:49 pm IST
Published Date: August 5, 2024 2:49 pm IST

अगरतला, पांच अगस्त (भाषा) ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने त्रिपुरा में गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए कदम उठाए हैं। इसके पीछे मकसद पूर्वोत्तर राज्य के बिजली उत्पादक संयंत्रों को गैस उपलब्ध कराना है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह निर्णय राज्य में विभिन्न गैस आधारित बिजली उत्पादन संयंत्रों को गैस आपूर्ति में कमी की खबरों के बीच लिया गया है।

ओएनजीसी ने वित्त वर्ष 2023-24 में त्रिपुरा में 1,52.7 करोड़ मानक घनमीटर गैस का उत्पादन किया, जबकि उसने चालू वित्त वर्ष में 1,67.5 करोड़ मानक घनमीटर गैस उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

ओएनजीसी के त्रिपुरा संपत्ति के प्रबंधक कृष्ण कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ओएनजीसी गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए काम कर रही है ताकि त्रिपुरा में गैस आधारित बिजली संयंत्रों को पर्याप्त गैस की आपूर्ति की जा सके…..।’’

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में