The Traitors 2 Trailer: हर कदम पर साजिश, हर चेहरे के पीछे राज! 21 सितारों के बीच छिपा है एक मास्टरमाइंड, करण के शो के ट्रेलर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
The Traitors 2 Trailer: फिल्ममेकर करण जौहर अपने चर्चित रियलिटी शो 'ट्रेटर्स सीजन2' के साथ फिर लौट रहे हैं। शो का शानदार ट्रेलर रिलीज (The Traitors 2 Trailer) हो चुका है। जिसमें 21 सेलिब्रिटीज के बीच साजिश, धोखे और दिमागी खेल देखने को मिलेगा। ट्रेलर ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
(The Traitors 2 Trailer/ Image Credit: Prime Video)
- करण जौहर ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ के साथ लौट रहे हैं।
- 21 सेलिब्रिटीज के बीच होगा धोखे और रणनीति का खेल।
- जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शूट हुआ शो।
The Traitors 2 Trailer: फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर एक बार फिर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2‘ के साथ वापसी कर रहे हैं। शो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज (The Traitors 2 Trailer) हो चुका है। जिसमें इस बार 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के बीच भरोसे, धोखे और दिमागी खेल का मुकाबला देखने को मिलेगा। शो की कहानी पहले सीजन की तरह ही रहस्यों और ट्विस्ट से भरपूर नजर आ रही है।
शाही महल में होगा विश्वास और विश्वासघात का मुकाबला
‘द ट्रेटर्स सीजन 2‘ की शूटिंग जैसलमेर के शानदार सूर्यगढ़ पैलेस (The Traitors 2 Trailer) में हुई है। ट्रेलर में करण जौहर एक बार फिर मास्टरमाइंड की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बार शो का सबसे बड़ा नियम यही है कि यहां भरोसा करना आसान नहीं होगा और हर खिलाड़ी की हर चाल पर नजर रखी जाएगी। करण के साथ उनका एक रहस्यमयी साथी भी दिखाई देगा। जो गेम में नए मोड़ लेकर आएगा।
21 सेलिब्रिटीज के बीच छिड़ेगा खतरनाक गेम
इस सीजन में कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं। मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, श्वेता तिवारी समेत कुल 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ी इस गेम का हिस्सा होंगे। शो में कुछ खिलाड़ी इनोसेंट्स होंगे, जबकि कुछ ट्रेटर्स बनकर अपनी पहचान छिपाएंगे। इनोसेंट्स को ट्रेटर्स को पहचानकर गेम से बाहर करना होगा। वहीं ट्रेटर्स का लक्ष्य अपनी सच्चाई छिपाकर आगे बढ़ना होगा।
हर एपिसोड में बढ़ेगा सस्पेंस और ड्रामा
शो में जैसे-जैसे टास्क मुश्किल होंगे, खिलाड़ियों के बीच तनाव भी बढ़ता जाएगा। दोस्ती टूटेगी, नए गठबंधन बनेंगे और हर फैसला गेम का रुख (The Traitors 2 Trailer) बदल सकता है। खिलाड़ियों को अपने दिमाग और रणनीति का इस्तेमाल करके आखिरी तक टिके रहना होगा। सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या इनोसेंट्स सही समय पर ट्रेटर्स को पहचान पाएंगे या फिर मास्टरमाइंड खिलाड़ी सबको मात दे देंगे।
13 अगस्त से शुरू होगा शो का नया सफर
‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में आदित्य कुलश्रेष्ठ, अभिषेक मल्हान, क्रिस्टल डिसूजा, रणवीर बराड़, पारुल गुलाटी, शालिनी पासी और कई अन्य सितारे शामिल हैं। शो का प्रीमियर 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर होगा और इसके नए एपिसोड हर गुरुवार रिलीज किए जाएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि धोखे और रणनीति से भरे इस खेल का विजेता कौन बनता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bank Holiday On Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? कहीं बैंक जाकर वापस न लौटना पड़े! छुट्टी को लेकर आया बड़ा अपडेट
- Raigarh Double Murder Case : मां-बेटी की मौत के पीछे छिपा था खौफनाक राज! 21 दिन बाद पुलिस ने खोली पूरी साजिश, 65 साल के दरिंदे की करतूत जानकर कांप उठेंगे
- RJD Bihar State Unit Dissolved: हटाए गए पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, राज्य इकाई भंग.. उप-चुनाव में मिली करारी हार के बाद लिया गया बड़ा फैसला..

Facebook


